Saturday, June 30, 2018

राजस्थान पशु सम्पदा Page-3

1. ऊन उत्पादन में राजस्थान का भारत में कौनसा स्थान है?
     उत्तरः- प्रथम (लगभग भारत के कुल ऊन उत्पादन का 40 प्रतिशत राजस्थान में होता)


2. केन्दीय ऊँट प्रजनन केन्द्र स्थित है-
    उत्तरः- जोहड़बीड़(बीकानेर)


3. राज्य का पहला गिद्ध संरक्षण केन्द्र व राज्य की पहली केमल दूध डेयरी भी जोहड़बीड़ में स्थापित की गई है।


4. पीवणा किस जीव की प्रजाति है?
     उत्तरः- साँप


5.श्वेत क्रान्ति के जनक है?
    उत्तरः- वर्गीज कुरियन


6. सबसे अधिक संख्या में भेडे़ और बकरियाँ किस राज्य में है?
    उत्तरः- राजस्थान में


7. राजस्थान के जिस जिले में न्यूनतम पशुधन जिस जिले में है, वह है-
    उत्तरः- धौलपर


8. राजस्थान में भैंस की मुख्यतः पाँच नस्लें पायी जाती है, जो है-
     उत्तरः- मुर्राह, जाफराबादी, भदावरी, मुरादाबादी एवं नागपुरी


9. 2012 की पशुगणना के अनुसार राजस्थान के सर्वाधिक पशु घनत्व वाला जिला कौनसा है?
    उत्तरः- डूंगरपुर


10. 2012 की पशुगणना के अनुसार राजस्थान के न्यूनतम पशु घनत्व वाला जिला कौनसा है?
      उत्तरः- जैसलमेर