Tuesday, July 3, 2018

राजस्थान का इतिहास Page-3

1. धरमत का युद्ध किन दो शासकों के बीच लड़ा गया?
    उत्तर:- जसवंत सिंह और औरंगजेब


2. पृथ्वीराज चौहान की माता कौन थी?
     उत्तर:- कपूरी देवी


3. मारवाड़ के किस शासक ने अकबर की अधीनता स्वीकार की?
    उत्तर:- मोटा राजा उदयसिंह


4. चौसा का युद्ध किनके बीच लड़ा गया था?
     उत्तर:- शेरशाह सूरी और हुमायूं


5. मेवाड़ के किस महाराणा ने मुगलों से संधि की थी?
    उत्तर:- अमर सिंह


6. राजस्थान की भाषा के लिए राजस्थानी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसके द्वारा किया गया था?
    उत्तर:- जॉर्ज ग्रियर्सन


7. राजस्थान का कौन सा राजघराना एकलिंगजी के रूप में शिव का उपासक है?
    उत्तर:- मेवाड़


8. चौहानों का मूल स्थान माना जाता है-
     उत्तर:- सपादलक्ष


9. कीका के नाम से कौन लोकप्रिय था?
     उत्तर:- महाराणा प्रताप


10. मुहणौत नैणसी किस राजा का मंत्री था?
      उत्तर:- जोधपुर के महाराजा जसवंत सिंह का


11. शाकंभरी के आसपास उदय होने वाला राजपूत वंश कौन सा था?
      उत्तर:- चाहमान (चौहान)


12. 1439 ई. में महाराणा कुंभा के काल में रणकपुर में जैन मंदिरों का निर्माण किसने करवाया था?
       उत्तर:- जैन श्रेष्ठि धरणक 

राजस्थान का इतिहास Page-2

1. साधु सीताराम दास किस कृषक आंदोलन से संबंधित है?
    उत्तर:- बिजोलिया


2. निम्न पंक्ति किसके लिए प्रसिद्ध है-
   "चुंडावत मांगी सैनाणी, सर काट दे दियो क्षत्राणी"
    उत्तर:- सहल कंवर


3. "चिपको आंदोलन" किस रियासत में हुआ?
     उत्तर:- मारवाड़


4. सवाई जयसिंह, महाराणा सांगा, राव मालदेव एवं राव चंद्रसेन शासकों में से अश्वमेध यज्ञ संपन्न करने वाला शासक था-
     उत्तर:- सवाई जयसिंह


5. जयपुर शहर का निर्माण किस वर्ष हुआ था?
     उत्तर:- 1727 ई. में


6. जयपुर नगर के वास्तुकार कौन थे?
     उत्तर:- विद्याधर


7. जयपुर के संस्थापक सवाई जयसिंह के दरबार में विद्याधर था-
    उत्तर:- वास्तु शास्त्री


8. झुंझुनू के संस्थापक थे-
    उत्तर:- मुहम्मद खाँ


9. अलवर की स्थापना किसने की?
    उत्तर:- राव प्रताप सिंह


10. ब्रिटिश काल में पहली नगरपालिका स्थापित हुई-
      उत्तर:- आबू में


11. कौन से चीनी यात्री ने भीनमाल की यात्रा की थी?
     उत्तर:- ह्वेनसांग


12. रानी पद्मिनी किस शासक की पत्नी थी?
      उत्तर:- राणा रतन सिंह की


13. राजस्थान का भीष्म किसे कहा जाता है?
      उत्तर:- कुंवर चूड़ा को

राजस्थान का इतिहास Page-1

1. प्रतिहार शासक जिसने सर्वप्रथम जालौर को अपनी राजधानी बनाया था, वह था?
    उत्तर:- नागभट्ट प्रथम


2. प्रथम खिलजी सुल्तान जिसने रणथम्भौर दुर्ग पर आक्रमण किया, वह था?
    उत्तर:- जलालुद्दीन


3. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य था जिसने मुगलों के विरुद्ध मेवाड़ के महाराणा प्रताप से संधि नहीं की?              विकल्प: [ ईडर/जोधपुर/डूंगरपुर/जालौर ] 
    उत्तर:- जोधपुर


4. पृथ्वीराज तृतीय और मोहम्मद गौरी के मध्य कितने युद्ध लड़े गए थे?
     उत्तर:- दो


5. गोविंदगिरी के नेतृत्व में भील आंदोलन को दबाने के लिए मानगढ़ का जनसंहार किस वर्ष हुआ था?
     उत्तर:- 1913


6. दौसा जिले का वह स्थान जो राजपूतों और मराठों के बीच हुई लड़ाई के कारण प्रसिद्ध है?
     उत्तर:- तूंगा


7. राजस्थान की स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला थी?
    उत्तर:- अंजना देवी चौधरी



8. 1857 ई. की क्रांति में अंग्रेज एवं जोधपुर राज्य की संयुक्त सेना को किसने पराजित किया था? 
     उत्तर:- ठाकुर कुशाल सिंह


9. महाराणा प्रताप के समय अकबर ने शाहाबाज  खाँ को कितनी बार मेवाड़ पर आक्रमण के लिए भेजा?
     उत्तर: 3 बार


10. 1572-73 ई. में अकबर ने जोधपुर किसको सुपुर्द किया?
       उत्तर:- बीकानेर के रायसिंह को