Sunday, July 1, 2018

स्थान के प्राचीन सभ्यता स्थल page-2

1. आहड़ सभ्यता से प्राप्त उपकरण मुख्यतः निर्मित है-
    उत्तर:- तांबे से


2. उदयपुर के पास स्थित आहड़ सभ्यता स्थल पर सर्वप्रथम उत्खनन करवाने का श्रेय किसको जाता है?
    उत्तर:- अक्षय कीर्ति व्यास


3. बीजक डूंगरी पर सर्वप्रथम अशोक के शिलालेख की किसने और कब खोज की?
     उत्तर:- कैप्टन बर्ट ने 1837 में 


4. कहां के अवशेषों से यह पता चलता है कि विश्वविख्यात सिंधु सभ्यता का राजस्थान में विकास हुआ है?
     उत्तर:- कालीबंगा, पीलीबंगा, व रंग महल 


5. राजस्थान में महाभारत काल के अवशेष कहां मिले हैं?
    उत्तर:- बैराठ व  भरतपुर के निकट नोह में


6. आहड़ सभ्यता के लोग किस खाद्य पदार्थ से अच्छी प्रकार परिचित थे?
    उत्तर:- चावल


7. गणेश्वर सभ्यता का संबंध किस नदी से हैं?
    उत्तर:- कांतली


8. पुरातात्विक स्थल रंग महल कहां स्थित है?
    उत्तर:- हनुमानगढ़


9. कालीबंगा का शाब्दिक अर्थ है?
    उत्तर:- काली चूड़ियां


10. किस पुरातात्विक स्थल को पूर्व में "मालव नगर" कहते थे?
      उत्तर:- नगर (टोंक)


11. राजस्थान में किन राजाओं के सिक्के नालियासर, बैराठ व नगरी में प्राप्त हुए हैं?
     उत्तर:- यूनानी

राजस्थान के प्राचीन सभ्यता स्थल Page-1


1. बैराठ स्थित पहाड़ी जहां बौद्ध विहार के अवशेष मिले हैं उसे जाना जाता है-

   उत्तर:- बीजक पहाड़ी


2. आहड़ संस्कृति के अवशेष कहां से मिले हैं
   उत्तर:- उदयपुर


3. किस इतिहासवेत्ता  कालीबंगा को सिंधु घाटी साम्राज्य की तृतीय राजधानी कहां है 
   उत्तर:- दशरथ शर्मा


4. उदयपुर के पास स्थित किस प्राचीन कस्बे को ताम्र नगरी भी कहा जाता है ? 
   उत्तर:- आहड़


5. राजस्थान में कालीबंगा सभ्यता का विकास हुआ है- 
  उत्तर:- हनुमानगढ़ के सरस्वती दृश्दृति के तट पर


6. आहड़ संस्कृति का विकास हुआ है-[ मारवाड़/ मेवाड़/ ढूंढाड़/ बागड़ क्षेत्र में/
   उत्तर:- मेवाड़ क्षेत्र में 


7. बागोर सभ्यता का केंद्र किस जिले में हैं? 
   उत्तर:- भीलवाड़ा


8. अहिच्छत्रपुर  किस जिले का प्राचीन नाम है? 
   उत्तर:- नागौर


9. राजस्थान का प्रसिद्ध हड़प्पाकालीन पुरास्थल कालीबंगा किस जिले में है? 
   उत्तर:- हनुमानगढ़


10. विराटनगर/बैराठ सभ्यता किस जिले में स्थित है?
   उत्तर:- जयपुर