Saturday, June 30, 2018

राजस्थान की वन सम्पदा Page-2

1. किस वृक्ष के पत्तों से बीड़ी बनाई जाती है?
     उत्तरः- तेंदू


2. जंगल की आग से आशय है-
    उत्तरः- पलाश के फूलों से


3. राजस्थान में कितने वन मण्डल है?
     उत्तरः-13 ( क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा मण्डल- जोधपुर तथा सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला मण्डल उदयपुर है )


4. राजस्थान में.-
      वन्य जीव अभ्यारण्य---------25
      राष्ट्रीय उद्यान-----------------3
     आखेट निषिद्ध क्षेत्र---------- 33
      जन्तुआलय-------------------5
      मृगवन-----------------------7


5. धामण्ड, करड़ एवं अंजन है-
    उत्तरः- राजस्थान में घास की किस्में


6. अमृतादेवी मृग वन स्थित है-
     उत्तरः- खेजड़ली


7. अमृतादेवी पुरस्कार किससे सम्बन्धित है?
     उत्तरः- वन संरक्षण


8. खेजड़ी वृक्ष की पूजा किस पर्व पर की जाती है?
    उत्तरः- दशहरा


9. राजस्थान का राज्य वृक्ष है-
    उत्तरः- खेजड़ी


10. राजस्थान में कौनसी मुख्य वन उपज नहीं मानी जाती है?
     उत्तरः- बाँस

राजस्थान की वन सम्पदा Page 1

1. थार का कल्पवृक्ष कहा जाने वाला वृक्ष है-
    उत्तरः- खेजड़ी


2. किस वृक्ष का वैज्ञानिक नाम प्रोसेसिप सीनेरिया है?
    उत्तरः- खेजड़ी


3. राजस्थान का वृक्ष जिसे ’राजस्थान का सागवान’ कहा जाता है-
    उत्तरः- रोहिड़ा (वैज्ञानिक नाम- टेकोमेला अंडुलेटा)


4. जोधपुर में रोहिडा के फूल को किस नाम से जाना जाता है?
     उत्तरः- मारवाड़ टीका


5. पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के 2001 के आकड़ों के अनुसार राजस्थान में वनक्षेत्र का प्रतिशत क्या है?
     उत्तरः- 9.5 प्रतिशत


6. शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (AFRI) कहाँ स्थित है?
    उत्तरः-जोधपुर में


7. राज्य का न्युनतम वन क्षेत्र वाला जिला है?
     उत्तरः- चूरू


8. ’स्मृति वन’ कहाँ विकसित किया गया है?
     उत्तरः- झालाना (जयपुर)


9. राजस्थान में घास के मैदान या चारागाहों को क्या कहा जाता है?
     उत्तरः- बीड़


10. राजस्थान में सबसे अधिक आरक्षित वन क्षेख् वाले जिले कौनसे है?
      उत्तरः-उदयपुर, चित्तौड़गढ़

राजस्थान पशु सम्पदा Page-3

1. ऊन उत्पादन में राजस्थान का भारत में कौनसा स्थान है?
     उत्तरः- प्रथम (लगभग भारत के कुल ऊन उत्पादन का 40 प्रतिशत राजस्थान में होता)


2. केन्दीय ऊँट प्रजनन केन्द्र स्थित है-
    उत्तरः- जोहड़बीड़(बीकानेर)


3. राज्य का पहला गिद्ध संरक्षण केन्द्र व राज्य की पहली केमल दूध डेयरी भी जोहड़बीड़ में स्थापित की गई है।


4. पीवणा किस जीव की प्रजाति है?
     उत्तरः- साँप


5.श्वेत क्रान्ति के जनक है?
    उत्तरः- वर्गीज कुरियन


6. सबसे अधिक संख्या में भेडे़ और बकरियाँ किस राज्य में है?
    उत्तरः- राजस्थान में


7. राजस्थान के जिस जिले में न्यूनतम पशुधन जिस जिले में है, वह है-
    उत्तरः- धौलपर


8. राजस्थान में भैंस की मुख्यतः पाँच नस्लें पायी जाती है, जो है-
     उत्तरः- मुर्राह, जाफराबादी, भदावरी, मुरादाबादी एवं नागपुरी


9. 2012 की पशुगणना के अनुसार राजस्थान के सर्वाधिक पशु घनत्व वाला जिला कौनसा है?
    उत्तरः- डूंगरपुर


10. 2012 की पशुगणना के अनुसार राजस्थान के न्यूनतम पशु घनत्व वाला जिला कौनसा है?
      उत्तरः- जैसलमेर

राजस्थान पशु सम्पदा Page-2

1. राजस्थान में ऊँट प्रजनन का कार्य किसके द्वारा संचालित किया जा रहा है?
    उत्तरः- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्


2. राजस्थान में ’भेड़ ऊन प्रशिक्षण संस्थान’ कहाँ है?
    उत्तरः- जोधपुर


3. जखराना बकरियाँ किस जिले से संबंधित है?
     उत्तरः- अलवर


4. ’रेवड़’ किसे कहते है?
     उत्तरः- पशुओं के झुण्ड को


5. राजस्थान में भेड़ों की कितनी नस्लें पाई जाती है?
     उत्तरः- आठ


6. भेड़ की किस नस्ल को राजस्थान की मोरनी कहा जाता है?
    उत्तरः- चोकला


7. राजस्थान में केन्द्रीय भेड़ प्रजनन एवं शोध केन्द्र कहाँ है?
    उत्तरः- अविकानगर


8. ’मालाणी’ नस्ल किस पशु की है?
     उत्तरः- घोड़े की (राजस्थान में सर्वाधिक घोड़े बाड़मेर में 2012 की गणना के अनुसार)


9. तंग, मोरखा, गोरबंद व पिलाण है-
    उत्तरः- ऊँट के सजावट की वस्तुएँ


10. गाय की किस नस्ल को ‘राजस्थान की कामधेनु‘ कहा जाता है?
उत्तरः- राठी

राजस्थान पशु सम्पदा Page-1

1.     गोवंश                           जिला
       राठी--------------------- बिकानेर
       थारपारकर--------------बाड़मेर
       गिर----------------------अजमेर
       कांकरेज-----------------जालौर


2. राजस्थान के पशुधन में किस जानवर का प्रतिशत सर्वाधिक है?
     उत्तरः- बकरियाँ


3. पशुधन की संख्या की दृष्टि से प्रथम जिला है-
    उत्तरः- बाड़मेर


4. मालाणी क्षेत्र किस नस्ल की गाय की उत्पत्ति स्थल है?
     उत्तरः- थारपारकर


5. बीकानेरी, जैसलमेरी, मारवाड़ी और पूगल किसकी नस्लें हैं?
     उत्तरः- भेड़ की


6. पशुधन गणना 2012 के अनुसार राजस्थान में प्रति वर्ग किलोमीटर पशुधन संगणना घनत्व कितना है?
     उत्तरः- 169

7. राजस्थान में पाई जाने वाली ऊँट की नस्लें है-
    उत्तरः- नाचना, काछी, केसवाल


8. नागौर का ’सुहालक क्षेत्र’ किस पशुधन के लिए प्रसिद्ध है?
     उत्तरः- बैलों के लिए


9. कौनसे पशु के लिए राजस्थान राज्य भारत मे एकाधिकार रखता है?
     उत्तरः- ऊँट


10. राजस्थान में भैंस अनुसंधान एवं प्रजनन केन्द्र कहाँ स्थापित किया गया है?
       उत्तरः- वल्लभनगर (उदयपुर) में

राजस्थान की नदियाँ, बाँध, झीलें और नहर परियोजनाएं Page-2

1. आनासागर झील स्थित है?
     उत्तरः- अजमेर में


2. राजसमंद (राजसमुद्र) झील का निर्माण किस नदी पर हुआ है?
    उत्तरः- गोमती


3. इन्दिरा गाँधी नहर का उद्गम स्थल कहाँ है?
    उत्तरः- हरिके बैराज


4. जगमंदिर व जग निवास महल किस झील पर स्थित है?
    उत्तरः- पिछोला झील


5. निम्न में से कौनसा सुम्मेलित नहीं है
     उम्मेद सागर--------------------जोधपुर
     नवलखाँ-------------------------कोटा
     जयसमंद झील------------------उदयपुर
     पन्ना लाल शाह तालाब----------झुन्झुनूं
     उत्तरः- नवलखाँ-कोटा


6. जवाई बाँध किस जिले में स्थित है?
     उत्तरः- पाली (जवाई बाँध को मारवाड का अमृत सरोवर कहा जाता है)


7. चम्बल नदी अंततः समाहित हो जाती है-
    उत्तरः- यमुना में


8. गलता झील किस जिले में है?
    उत्तरः- जयपुर


9. किस नदी का जल ग्रहण क्षेत्र राजस्थान में सर्वाधिक है?
    उत्तरः- बनास


10. बारां, प्रतापगढ़, दौसा और भरतपुर में से किस एक जिले में जाखम नदी बहती है?
     उत्तरः- प्रतापगढ़