Sunday, July 1, 2018

स्थान के प्राचीन सभ्यता स्थल page-2

1. आहड़ सभ्यता से प्राप्त उपकरण मुख्यतः निर्मित है-
    उत्तर:- तांबे से


2. उदयपुर के पास स्थित आहड़ सभ्यता स्थल पर सर्वप्रथम उत्खनन करवाने का श्रेय किसको जाता है?
    उत्तर:- अक्षय कीर्ति व्यास


3. बीजक डूंगरी पर सर्वप्रथम अशोक के शिलालेख की किसने और कब खोज की?
     उत्तर:- कैप्टन बर्ट ने 1837 में 


4. कहां के अवशेषों से यह पता चलता है कि विश्वविख्यात सिंधु सभ्यता का राजस्थान में विकास हुआ है?
     उत्तर:- कालीबंगा, पीलीबंगा, व रंग महल 


5. राजस्थान में महाभारत काल के अवशेष कहां मिले हैं?
    उत्तर:- बैराठ व  भरतपुर के निकट नोह में


6. आहड़ सभ्यता के लोग किस खाद्य पदार्थ से अच्छी प्रकार परिचित थे?
    उत्तर:- चावल


7. गणेश्वर सभ्यता का संबंध किस नदी से हैं?
    उत्तर:- कांतली


8. पुरातात्विक स्थल रंग महल कहां स्थित है?
    उत्तर:- हनुमानगढ़


9. कालीबंगा का शाब्दिक अर्थ है?
    उत्तर:- काली चूड़ियां


10. किस पुरातात्विक स्थल को पूर्व में "मालव नगर" कहते थे?
      उत्तर:- नगर (टोंक)


11. राजस्थान में किन राजाओं के सिक्के नालियासर, बैराठ व नगरी में प्राप्त हुए हैं?
     उत्तर:- यूनानी