Tuesday, July 3, 2018

राजस्थान का इतिहास Page-3

1. धरमत का युद्ध किन दो शासकों के बीच लड़ा गया?
    उत्तर:- जसवंत सिंह और औरंगजेब


2. पृथ्वीराज चौहान की माता कौन थी?
     उत्तर:- कपूरी देवी


3. मारवाड़ के किस शासक ने अकबर की अधीनता स्वीकार की?
    उत्तर:- मोटा राजा उदयसिंह


4. चौसा का युद्ध किनके बीच लड़ा गया था?
     उत्तर:- शेरशाह सूरी और हुमायूं


5. मेवाड़ के किस महाराणा ने मुगलों से संधि की थी?
    उत्तर:- अमर सिंह


6. राजस्थान की भाषा के लिए राजस्थानी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसके द्वारा किया गया था?
    उत्तर:- जॉर्ज ग्रियर्सन


7. राजस्थान का कौन सा राजघराना एकलिंगजी के रूप में शिव का उपासक है?
    उत्तर:- मेवाड़


8. चौहानों का मूल स्थान माना जाता है-
     उत्तर:- सपादलक्ष


9. कीका के नाम से कौन लोकप्रिय था?
     उत्तर:- महाराणा प्रताप


10. मुहणौत नैणसी किस राजा का मंत्री था?
      उत्तर:- जोधपुर के महाराजा जसवंत सिंह का


11. शाकंभरी के आसपास उदय होने वाला राजपूत वंश कौन सा था?
      उत्तर:- चाहमान (चौहान)


12. 1439 ई. में महाराणा कुंभा के काल में रणकपुर में जैन मंदिरों का निर्माण किसने करवाया था?
       उत्तर:- जैन श्रेष्ठि धरणक