Sunday, July 1, 2018

स्थान के प्राचीन सभ्यता स्थल page-2

1. आहड़ सभ्यता से प्राप्त उपकरण मुख्यतः निर्मित है-
    उत्तर:- तांबे से


2. उदयपुर के पास स्थित आहड़ सभ्यता स्थल पर सर्वप्रथम उत्खनन करवाने का श्रेय किसको जाता है?
    उत्तर:- अक्षय कीर्ति व्यास


3. बीजक डूंगरी पर सर्वप्रथम अशोक के शिलालेख की किसने और कब खोज की?
     उत्तर:- कैप्टन बर्ट ने 1837 में 


4. कहां के अवशेषों से यह पता चलता है कि विश्वविख्यात सिंधु सभ्यता का राजस्थान में विकास हुआ है?
     उत्तर:- कालीबंगा, पीलीबंगा, व रंग महल 


5. राजस्थान में महाभारत काल के अवशेष कहां मिले हैं?
    उत्तर:- बैराठ व  भरतपुर के निकट नोह में


6. आहड़ सभ्यता के लोग किस खाद्य पदार्थ से अच्छी प्रकार परिचित थे?
    उत्तर:- चावल


7. गणेश्वर सभ्यता का संबंध किस नदी से हैं?
    उत्तर:- कांतली


8. पुरातात्विक स्थल रंग महल कहां स्थित है?
    उत्तर:- हनुमानगढ़


9. कालीबंगा का शाब्दिक अर्थ है?
    उत्तर:- काली चूड़ियां


10. किस पुरातात्विक स्थल को पूर्व में "मालव नगर" कहते थे?
      उत्तर:- नगर (टोंक)


11. राजस्थान में किन राजाओं के सिक्के नालियासर, बैराठ व नगरी में प्राप्त हुए हैं?
     उत्तर:- यूनानी

राजस्थान के प्राचीन सभ्यता स्थल Page-1


1. बैराठ स्थित पहाड़ी जहां बौद्ध विहार के अवशेष मिले हैं उसे जाना जाता है-

   उत्तर:- बीजक पहाड़ी


2. आहड़ संस्कृति के अवशेष कहां से मिले हैं
   उत्तर:- उदयपुर


3. किस इतिहासवेत्ता  कालीबंगा को सिंधु घाटी साम्राज्य की तृतीय राजधानी कहां है 
   उत्तर:- दशरथ शर्मा


4. उदयपुर के पास स्थित किस प्राचीन कस्बे को ताम्र नगरी भी कहा जाता है ? 
   उत्तर:- आहड़


5. राजस्थान में कालीबंगा सभ्यता का विकास हुआ है- 
  उत्तर:- हनुमानगढ़ के सरस्वती दृश्दृति के तट पर


6. आहड़ संस्कृति का विकास हुआ है-[ मारवाड़/ मेवाड़/ ढूंढाड़/ बागड़ क्षेत्र में/
   उत्तर:- मेवाड़ क्षेत्र में 


7. बागोर सभ्यता का केंद्र किस जिले में हैं? 
   उत्तर:- भीलवाड़ा


8. अहिच्छत्रपुर  किस जिले का प्राचीन नाम है? 
   उत्तर:- नागौर


9. राजस्थान का प्रसिद्ध हड़प्पाकालीन पुरास्थल कालीबंगा किस जिले में है? 
   उत्तर:- हनुमानगढ़


10. विराटनगर/बैराठ सभ्यता किस जिले में स्थित है?
   उत्तर:- जयपुर

Saturday, June 30, 2018

राजस्थान की वन सम्पदा Page-2

1. किस वृक्ष के पत्तों से बीड़ी बनाई जाती है?
     उत्तरः- तेंदू


2. जंगल की आग से आशय है-
    उत्तरः- पलाश के फूलों से


3. राजस्थान में कितने वन मण्डल है?
     उत्तरः-13 ( क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा मण्डल- जोधपुर तथा सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला मण्डल उदयपुर है )


4. राजस्थान में.-
      वन्य जीव अभ्यारण्य---------25
      राष्ट्रीय उद्यान-----------------3
     आखेट निषिद्ध क्षेत्र---------- 33
      जन्तुआलय-------------------5
      मृगवन-----------------------7


5. धामण्ड, करड़ एवं अंजन है-
    उत्तरः- राजस्थान में घास की किस्में


6. अमृतादेवी मृग वन स्थित है-
     उत्तरः- खेजड़ली


7. अमृतादेवी पुरस्कार किससे सम्बन्धित है?
     उत्तरः- वन संरक्षण


8. खेजड़ी वृक्ष की पूजा किस पर्व पर की जाती है?
    उत्तरः- दशहरा


9. राजस्थान का राज्य वृक्ष है-
    उत्तरः- खेजड़ी


10. राजस्थान में कौनसी मुख्य वन उपज नहीं मानी जाती है?
     उत्तरः- बाँस

राजस्थान की वन सम्पदा Page 1

1. थार का कल्पवृक्ष कहा जाने वाला वृक्ष है-
    उत्तरः- खेजड़ी


2. किस वृक्ष का वैज्ञानिक नाम प्रोसेसिप सीनेरिया है?
    उत्तरः- खेजड़ी


3. राजस्थान का वृक्ष जिसे ’राजस्थान का सागवान’ कहा जाता है-
    उत्तरः- रोहिड़ा (वैज्ञानिक नाम- टेकोमेला अंडुलेटा)


4. जोधपुर में रोहिडा के फूल को किस नाम से जाना जाता है?
     उत्तरः- मारवाड़ टीका


5. पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के 2001 के आकड़ों के अनुसार राजस्थान में वनक्षेत्र का प्रतिशत क्या है?
     उत्तरः- 9.5 प्रतिशत


6. शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (AFRI) कहाँ स्थित है?
    उत्तरः-जोधपुर में


7. राज्य का न्युनतम वन क्षेत्र वाला जिला है?
     उत्तरः- चूरू


8. ’स्मृति वन’ कहाँ विकसित किया गया है?
     उत्तरः- झालाना (जयपुर)


9. राजस्थान में घास के मैदान या चारागाहों को क्या कहा जाता है?
     उत्तरः- बीड़


10. राजस्थान में सबसे अधिक आरक्षित वन क्षेख् वाले जिले कौनसे है?
      उत्तरः-उदयपुर, चित्तौड़गढ़

राजस्थान पशु सम्पदा Page-3

1. ऊन उत्पादन में राजस्थान का भारत में कौनसा स्थान है?
     उत्तरः- प्रथम (लगभग भारत के कुल ऊन उत्पादन का 40 प्रतिशत राजस्थान में होता)


2. केन्दीय ऊँट प्रजनन केन्द्र स्थित है-
    उत्तरः- जोहड़बीड़(बीकानेर)


3. राज्य का पहला गिद्ध संरक्षण केन्द्र व राज्य की पहली केमल दूध डेयरी भी जोहड़बीड़ में स्थापित की गई है।


4. पीवणा किस जीव की प्रजाति है?
     उत्तरः- साँप


5.श्वेत क्रान्ति के जनक है?
    उत्तरः- वर्गीज कुरियन


6. सबसे अधिक संख्या में भेडे़ और बकरियाँ किस राज्य में है?
    उत्तरः- राजस्थान में


7. राजस्थान के जिस जिले में न्यूनतम पशुधन जिस जिले में है, वह है-
    उत्तरः- धौलपर


8. राजस्थान में भैंस की मुख्यतः पाँच नस्लें पायी जाती है, जो है-
     उत्तरः- मुर्राह, जाफराबादी, भदावरी, मुरादाबादी एवं नागपुरी


9. 2012 की पशुगणना के अनुसार राजस्थान के सर्वाधिक पशु घनत्व वाला जिला कौनसा है?
    उत्तरः- डूंगरपुर


10. 2012 की पशुगणना के अनुसार राजस्थान के न्यूनतम पशु घनत्व वाला जिला कौनसा है?
      उत्तरः- जैसलमेर